Swaraj 724 XM 30 HP Price: स्वराज 724 XM ट्रैक्टर के नए मॉडल्स की कीमत भारत में कीमत 2व्हील वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹4,87,000 से शुरू होकर ₹5,08,000 रुपए तक जाती है। वहीं ऑन रोड कीमत की बात करें तो ₹5,50,000 से शुरू होकर ₹5,90,000 रुपए तक स्वराज 724 XM के 2व्हील वेरिएंट की जाती है। वही स्वराज 724 XM के 4व्हील वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹5,08000 से शुरू होकर ₹5,40,000 तक जाती है। तो वहीं ऑन रोड कीमत ₹5,80,000 से ₹6,20,000 तक जाती है। स्वराज 724 XM की यह कीमत RTO क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पंजीकरण शुल्क, बीमा शुल्क, रोड टैक्स राज्य के अनुसार एवं डीलर द्वारा लगाए गए अन्य शुल्क है।

Swaraj 724 XM New Model (स्वराज 724 XM के बारें में)
स्वराज ने अपने लोकप्रिय मॉडल Swaraj 724 XM को एक नए रूप और उन्नत तकनीक के साथ फिर से लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर अब 30 एचपी की कैटेगरी में आता है और छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसकी किफायती कीमत, मजबूत निर्माण और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे किसानों के बीच खासा लोकप्रिय बनता है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्राली जैसे कार्यों के लिए ट्रैक्टर काफी उपयुक्त है, खासकर उन किसानों के लिए जो कम लागत में ज्यादा काम की उम्मीद करते हैं। आईए जानते हैं स्वराज के इस नए Swaraj 724 XM मॉडल के बारे में सभी जानकारी इस पोस्ट में।Swaraj 724 XM New Model Key Specifications (ट्रैक्टर की मुख्य विशिष्टताएं)
विशेषता | विवरण |
---|---|
ब्रांड का नाम | Swaraj Tractors (स्वराज ट्रैक्टर्स) |
मॉडल नाम | Swaraj 724 XM New Model 2025 |
एचपी कैटेगरी | 30 HP |
इंजन क्षमता | 1824 सीसी, 2 सिलेंडर |
इंजन RPM | 1800 RPM |
PTO पावर | 21.1 HP (6 स्प्लाइन, 540 RPM) |
ट्रांसमिशन टाइप | कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन |
क्लच टाइप | सिंगल ड्राई फ्रिक्शन प्लेट (डायाफ्राम टाइप) |
गियर बॉक्स | 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर |
अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड | 23.3 किमी/घंटा |
अधिकतम रिवर्स स्पीड | 8.7 किमी/घंटा |
ब्रेक टाइप | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता | 1000 किलोग्राम |
3 पॉइंट लिंकेज | कैटेगरी 1 और 2 |
फ्यूल टैंक क्षमता | 35 लीटर |
व्हील ड्राइव टाइप | 2WD (टू व्हील ड्राइव) |
फ्रंट टायर साइज | 5.00 x 15 |
रियर टायर साइज | 9.50 x 24 |
लंबाई | 2900 मिमी |
चौड़ाई | 1092 मिमी |
व्हील बेस | 1550 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 220 मिमी |
कुल वजन | 1495 किलोग्राम |
वारंटी | 2 साल या 2000 घंटे |
एक्स शोरूम कीमत (2WD) | ₹4.92 लाख – ₹5.08 लाख* |
ऑर्चर्ड वेरिएंट कीमत | ₹4.18 लाख – ₹4.35 लाख* |
उपयुक्त कार्य | रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली, थ्रेशर आदि |
उपयोगी किसानों की श्रेणी | छोटे व मंझोले किसान, बागवानी व सब्जी उत्पादक |
बुकिंग प्रक्रिया | नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क व जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ |
फाइनेंस विकल्प | डाउन पेमेंट ₹49,000*, EMI ₹10,500* (72 माह के लिए, ब्याज अनुसार) |
Swaraj 724 XM Engine Power and Specification (इंजन पावर और तकनीकी विशेषताएं)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में दो सिलेंडर 1824 सीसी का इंजन लगा है जो 1800 आरपीएम पर 30 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करता है। इसका पीटीओ पावर 21.1 एचपी है जो इसे रोटावेटर और थ्रेसर जैसे उपकरणों के लिए उपयुक्त बनता है। इसका इंजन वाटर कूल्ड सिस्टम से लैस है जिसमें नो लॉस टैंक होता है और इसमें ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर मिलता है जो लंबे समय तक इंजन को साफ और ठंडा रखता है।Swaraj 724 XM Transmission and Gear System (ट्रांसमिशन और गियर बॉक्स)
स्वराज का यह 724 XM ट्रैक्टर कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन तकनीक के साथ आता है जिसमें सिंगल ड्राई फिक्शन प्लेट डायाफ्राम टाइप क्लच मिलता है। इसके गियर बॉक्स में 6 फॉरवर्ड 2 रिवर्स गियर होते हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 23.3 किलोमीटर घंटा और रिवर्स स्पीड 8.7 किलोमीटर घंटा है।Swaraj 724 XM Break and Steering (ब्रेकिंग और स्टेरिंग प्रकार)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक मिलते हैं जो बेहतर सुरक्षा और नियंत्रण प्रदान करते हैं। स्टेरिंग के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है जिससे खेतों में ट्रैक्टर को मोड़ना नियंत्रण करना बेहद आसान हो जाता है।Swaraj 724 XM PTO Power and Hydraulics (पीटीओ पावर और हाइड्रोलिक क्षमता)
स्वराज के इस Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन पीटीओ है जो 540 आरपीएम पर कार्य करता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1000 किलोग्राम है और इस ट्रैक्टर में केटेगिरी 1 और केटेगिरी 2 के 3 पॉइंट लिंक दिए गए हैं जो इसे विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।Swaraj 724 XM Dimensions, Weight and Build Quality (डायमेंशन, वजन और निर्माण गुणवत्ता)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर का कुल वजन 1495 किलोग्राम है। और इसका व्हीलबेस 1550 मिमी, लंबाई 2900 मिमी और चौड़ाई 1092 मिमी है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी है जिससे यह असमान जमीन पर भी आसानी से चल सकता है। मजबूत बॉडी और संतुलित डिजाइन इस ट्रैक्टर को टिकाऊ बनती है।Swaraj 724 XM Fuel Tank Capacity and Mileage (फ्यूल टैंक क्षमता और माइलेज)
इस ट्रैक्टर में आपको 35 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है जो लंबे समय तक चलने वाले कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसकी माइलेज इस श्रेणी में यह ट्रैक्टर सबसे उत्तम माना जाती है और यह ईंधन की बचत भी करता है।Swaraj 724 XM Tyre Size and Ground Clearance (टायर साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस)
स्वराज का Swaraj 724 XM ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव सिस्टम पर आधारित है। इसके फ्रंट टायर का साइज 5.00 * 15 और रियर टायर का साइज 9.50 * 24 है जो बेहतर संतुलन और पकड़ प्रदान करते हैं।Swaraj 724 XM Warranty and Service Support (वारंटी और सर्विस सुविधा)
स्वराज Swaraj 724 XM ट्रैक्टर पर कंपनी दो साल या 2000 घंटे की वारंटी जीती है। साथ 2 स्वराज की देश भर में फैली सर्विस नेटवर्क और डीलरशिप जिससे सर्विस करना भी आसान होता है।Swaraj 724 XM Price and On Road Cost (कीमत और ऑन रोड प्राइस)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर 2 व्हील वेरिएंट की कीमत ₹4,92,000 से ₹5,08,800 एक्स शोरूम तक है वहीं इसके Orchard वजन की कीमत ₹4.18 लाख से 4.35 लाख तक जाती है। राज्य अनुसार ऑन रोड कीमत में बदलाव हो सकता है।Swaraj 724 XM User Experience and Comfort (ड्राइविंग अनुभव और सुविधा)
किसानों के अनुसार स्वराज 724 XM एक भरोसेमंद और आरामदायक ट्रैक्टर है। इसकी पावर स्टीयरिंग, संतुलित वजन और उपयोग में आसान गियर इसे खेत और सड़कों पर सुचारू रूप से चलने लायक बनाते हैं। स्वराज 724 XM की ड्राइविंग सीट आरामदायक है और वाइब्रेशन काम होता है जिससे लंबे समय तक काम करते हुए चालक को थकान नहीं होती।Swaraj 724 XM Maintenance and Resale (मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू)
स्वराज 724 XM ट्रैक्टर कम मेंटेनेंस की श्रेणी में आता है, और स्वराज की सर्विस नेटवर्क अच्छी खासी होने से इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। साथ ही इसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मानी जाती है, जिससे यह एक लंबे समय के लिए भरोसेमंद निवेश साबित होता है।Swaraj 724 XM Compare With Similar Tractors (अन्य ट्रैक्टरों से तुलना)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर को अगर महिंद्रा युवराज 215 या फार्मट्रेक एटॉम 26 और ट्रैक्टर से तुलना करें तो इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी और इंजन शक्ति अधिक है यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए ज्यादा बेहतर है जिन्हें रोटर बेटर और ट्राली कैसे भरी उपकरणों के लिए पावरफुल ऑप्शनचाहिए।Swaraj 724 XM Best of Which Type of Farmers (किन किसानों के लिए सबसे उपयुक्त है)
स्वराज 724 XM ट्रैक्टर खासकर छोटे से मध्य खेतों के लिए बेस्ट ट्रैक्टर माना जाता है। वे किसान जो सब्जी, दलहनी या बागवानी जैसे फसलों की खेती करते हैं और उनका बजट सीमित है उनके लिए स्वराज का यह 724 XM 30 HP श्रेणी यह ट्रैक्टर एक किफायती फायदे और बहु उपयोगी विकल्प साबित होता है।Swaraj 724 XM Loan EMI and Finance Options (लोन ईएमआई और फाइनेंस विकल्प)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर को आप फाइनेंस पर भी अपना बना सकते हैं। ₹4,92,900 की कीमत वाले इस ट्रैक्टर पर लगभग ₹49,290 की डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस लिया जा सकता है। लोन राशि ₹4.43 लाख ब्याज दर 13 से 15% के बीच हो सकती है। EMI ₹10,553 (72 महीना के लिए) के आसपास बैठेगी। आपको बता दें कि राज्य के अनुसार बैंकों के ऑफर बदल सकते हैं जिससे कीमत में थोड़ा बहुत उतार - चढ़ाव आ सकता है।Swaraj 724 XM Booking Process and Dealership Info (बुकिंग प्रक्रिया और डीलर जानकारी)
Swaraj 724 XM ट्रैक्टर की बुकिंग नजदीकी स्वराज डीलरशिप से की जा सकती है। बुकिंग के लिए आपके पास पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और बैंक डिटेल की आवश्यकता होगी जिन्हें साथ लेकर आपको ट्रैक्टर की उपलब्धता और वेटिंग पीरियड की जानकारी स्थानीय डीलर से प्राप्त हो सकती है।Important link (Brochure Official Site) महत्वपूर्ण लिंक (ब्रॉशर ऑफिशल साइट)
अधिक जानकारी के लिए स्वराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:https://www.swarajtractors.com या नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
FAQ
Q. Swaraj 724 XM 30 HP का ऑन रोड प्राइस कितना है?Ans: Swaraj 724 XM 30 HP ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस ₹4.92 लाख से शुरू होकर ₹5.08 लाख (2WD) तक जाता है। कीमत राज्य और टैक्स के अनुसार बदल सकती है।
Q. Swaraj 724 XM 30 HP 4WD वेरिएंट की कीमत क्या है?
Ans: वर्तमान में Swaraj 724 XM 4WD वेरिएंट सीमित उपलब्धता में आता है, जिसकी संभावित कीमत ₹5.50 लाख से ₹5.80 लाख के बीच हो सकती है। कृपया स्थानीय डीलर से पुष्टि करें।
Q. Swaraj 724 XM 30 HP की भारत में एक्स-शोरूम कीमत क्या है?
Ans: भारत में Swaraj 724 XM 30 HP की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.92 लाख से शुरू होती है, जो इसके मॉडल और फीचर्स पर निर्भर करती है।
Q. Swaraj 724 XM Orchard वर्जन क्या है?
Ans: Swaraj 724 XM Orchard एक विशेष वेरिएंट है जिसे खासतौर पर बागवानी और छोटे खेतों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका साइज कॉम्पैक्ट होता है जिससे यह बागों के बीच भी आसानी से चल पाता है।
Q. Swaraj 724 XM Orchard की कीमत कितनी है?
Ans: Swaraj 724 XM Orchard की कीमत ₹4.18 लाख से ₹4.35 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह वैरिएंट किसानों में बागवानी कार्यों के लिए काफी लोकप्रिय है।
Q. Swaraj 724 XM Orchard का ऑन रोड प्राइस कितना है?
Ans: Swaraj 724 XM Orchard का ऑन रोड प्राइस ₹4.50 लाख से ₹4.80 लाख तक हो सकता है। इसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल होते हैं।
Q. Swaraj 724 XM Orchard ट्रैक्टर में कितने हॉर्सपावर का इंजन होता है?
Ans: Swaraj 724 XM Orchard ट्रैक्टर 30 HP के इंजन के साथ आता है, जो छोटे और मध्य स्तर के खेतों के लिए एक दमदार ऑप्शन है।
Q.Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में कौन-कौन से टायर साइज मिलते हैं?
Ans: Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में फ्रंट टायर साइज 5.00x15 और रियर टायर साइज 9.50x24 होता है। Orchard मॉडल में कॉम्पैक्ट टायर्स का विकल्प भी मिल सकता है।
Q. Swaraj 724 XM Orchard वर्जन में माइलेज कितना मिलता है?
Ans: Swaraj 724 XM Orchard वर्जन की माइलेज काफी अच्छी मानी जाती है। औसतन यह 3.5 से 4.5 लीटर/घंटा के बीच डीजल की खपत करता है, जो इसके 30 HP सेगमेंट में बेहतर है।
Q. क्या Swaraj 724 XM ट्रैक्टर सेकंड हैंड में उपलब्ध है?
Ans: हां, Swaraj 724 XM की सेकंड हैंड यूनिट्स कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और लोकल डीलरशिप पर उपलब्ध होती हैं। खरीद से पहले इंजन कंडीशन और सर्विस रिकॉर्ड ज़रूर जांचें।
एक टिप्पणी भेजें