Mahindra Jivo 225 Di New 2025: महिंद्र जीवो 225 डीआई न्यू 2025 मॉडल खास तौर पर छोटे और मध्यम किसानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर अपने कंपैक्ट साइज 20 एचपी की ताकत, दमदार इंजन और बेहतर ईंधन दक्षता के कारण खेती के हर जरूरी काम में भरोसेमंद साबित होता है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो कीमत में किफायती हो और प्रदर्शन में जबरदस्त तो यह लेख आपके लिए है। आगे आप जानेंगे इसके सभी फीचर्स कीमत फाइनेंस मेंटेनेंस और बहुत कुछ।
Mahindra Jivo 225 Di Tractor Overview (2025 Model) (ट्रैक्टर का संक्षिप्त परिचय)
विशेषता | विवरण |
---|---|
मॉडल नाम | Mahindra Jivo 225 Di New 2025 |
HP कैटेगरी | 20 HP |
इंजन क्षमता (CC) | 1366 CC |
सिलेंडर संख्या | 2 |
इंजन RPM | 2300 RPM |
PTO HP | 18.4 |
टॉर्क | 66.5 NM |
कूलिंग सिस्टम | वॉटर कूल्ड |
एयर फिल्टर | ड्राई टाइप |
फ्यूल पंप | इनलाइन |
क्लच | सिंगल क्लच |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स |
फॉरवर्ड स्पीड | 25 किमी/घंटा |
रिवर्स स्पीड | 10.20 किमी/घंटा |
ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग (सिंगल ड्रॉप आर्म) |
PTO टाइप | मल्टी स्पीड (605, 750 RPM) |
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता | 750 किलोग्राम |
3 पॉइंट लिंकज | PC & DC |
टर्निंग रेडियस (ब्रेक सहित) | 2300 mm |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 24 लीटर |
व्हील ड्राइव | 2WD / 4WD दोनों विकल्प उपलब्ध |
फ्रंट टायर साइज | 5.20 x 14 |
रियर टायर साइज | 8.30 x 24 |
एक्सेसरीज़ | टूलकिट, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्राबार, टॉपलिंक |
वारंटी | 5 साल |
एक्स-शोरूम कीमत (2WD) | ₹4.60 - ₹4.81 लाख |
एक्स-शोरूम कीमत (4WD) | ₹4.92 - ₹5.08 लाख |
EMI प्लान (60 महीने) | ₹8,757 / माह (डाउन पेमेंट ₹92,020 पर) |
बुकिंग प्रक्रिया | नजदीकी डीलर से संपर्क, ID व बैंक डिटेल्स के साथ बुकिंग करें |
ऑफिशियल लिंक | Mahindra Official Website |
ब्रॉशर डाउनलोड | Download Brochure 225 DI |
Mahindra Jivo 225 Di Engine Power and Specification (इंजन पावर और तकनीकी विशेषताएं)
Mahindra Jivo 225 Di का इंजन दो सिलेंडर वाला है जो 20 हॉर्स पावर की श्रेणी में आता है। इसमें 1366 CC की क्षमता के साथ 2300 RPM पर रेट किया गया इंजन है। यह वॉटर कूल्ड तकनीकी और ड्राई टाइप एयर फिल्टर इसकी कार्यक्षमता को बनाए रखते हैं। इस ट्रैक्टर का PTO HP लगभग 18.4 है और इसमें इन लाइन फ्यूल पंप लगाया गया है जो बेहतर टॉर्क और माइलेज सुनिश्चित करता है 66.5 NM टॉर्क इसे हल्के से मध्यम कामों के लिए आदर्श ट्रैक्टर बनाता है।Mahindra Jivo 225 Di Transmission and Gear System (ट्रांसमिशन और गियर बॉक्स)
महिंद्रा की इस जीवो 255 डीआई ट्रैक्टर में Sliding Mesh ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है जिसमें सिंगल क्लज है। और गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर है, जो 25 किलोमीटर घंटा की फॉरवर्ड स्पीड और 10.20 किलोमीटर घंटा की रिवर्स स्पीड प्रदान करते हैं। यह सिस्टम खेतों में स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।Mahindra Jivo 225 Di Break and Steering (ब्रेकिंग और स्टेरिंग प्रकार)
Mahindra Jivo 225 Di मैं Oil Immersed Breaks लगाए गए हैं जो फुल लोड में भी जबरदस्त ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। स्टेरिंग के लिए इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई है और इसका स्टीयरिंग कॉलम सिंगल ड्रॉप आर्म प्रकार का है जो ऑपरेटर को अधिक नियंत्रण और आराम देता है।Mahindra Jivo 225 Di PTO Power and Hydraulics (पीटीओ पावर और हाइड्रोलिक क्षमता)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड PTO दिया गया है जो 605 और 750 RPM पर चलता है। यह विभिन्न उपकरणों के संचालन के लिए उपयुक्त है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम तक है और 3 पॉइंट लिंकेज पीसी एवं डीसी दोनों प्रकार के उपकरणों के साथ कंपेटिबल है।Mahindra Jivo 225 Di Dimensions, Weight and Build Quality (डायमेंशन, वजन और निर्माण गुणवत्ता)
Mahindra Jivo 225 Di ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस ब्रेक के साथ केवल 2300 MM है जो इसे छोटे खेतों में भी शानदार ढंग से घुमाने योग बनता है। इसका मजबूत निर्माण और संतुलित वजन इसे विश्वसनीय और टिकाऊ बनाते हैं।Mahindra Jivo 225 Di Fuel Tank Capacity and Mileage (फ्यूल टैंक क्षमता और माइलेज)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर में 24 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। इसकी इंजन तकनीक इसे डीजल की खपत में किफायती बनती है जिससे यह लंबे समय तक खेत में कार्य कर सकता है।Mahindra Jivo 225 Di Tyre Size and Ground Clearance (टायर साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर आपको टू व्हील ड्राइव एवं फोर व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में देखने को मिलता है इसके फ्रंट टायर का साइज 5.20 * 14 और रियल टायर का साइज 8.30 * 24 है जो फील्ड में बेहतरीन ग्रिप और संतुलन प्रदान करता है।Mahindra Jivo 225 Di Warranty and Service Support (वारंटी और सर्विस सुविधा)
Mahindra Jivo 225 Di को कंपनी द्वारा 5 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है। इसमें टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बंपर और ड्राबार जैसे कई जरूरी एसेसरीज भी मिलते हैं। इसकी सर्विस नेटवर्क पूरे भारत भर में मजबूत और सहज उपलब्ध है।Mahindra Jivo 225 Di Price and On Road Cost (कीमत और ऑन रोड प्राइस)
Mahindra Jivo 225 Di 2b की एक्स शोरूम कीमत ₹4,60,000 से ₹4,81,000 के बीच है जबकि 4 व्हील वेरिएंट की कीमत ₹4,92000 हजार से ₹5,08000 रुपए तक जाती है। ऑन रोड कीमत की बात करें तो यह स्थान डीलर के अनुसार भिन्न हो सकती है।Mahindra Jivo 225 Di User Experience and Comfort (ड्राइविंग अनुभव और सुविधा)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर का कंपैक्ट साइज और पावर स्टीयरिंग सुविधा इसे लंबे समय तक चलाने में बेहद आरामदायक बनाते हैं। किसान इसे छोटी और सकरी जगह पर भी आसानी से चला सकते हैं। खेत में काम करते समय यह ट्रैक्टर झटकों को काफी हद तक कम कर सकता है जिससे थकान महसूस नहीं होती है।Mahindra Jivo 225 Di Maintenance and Resale (मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर का मेंटेनेंस खर्च अपेक्षाकृत बहुत कम है और इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं। महिंद्रा की ब्रांड वैल्यू के कारण इसकी रीसेल वैल्यू बाजार में अच्छी खासी मानी जाती है।Mahindra Jivo 225 Di Compare With Similar Tractors (अन्य ट्रैक्टरों से तुलना)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर की तुलना इस श्रेणी में आने वाले अन्य ट्रैक्टरों जैसे स्वराज 717, आईसर 188 और VST MT 180D से तुलना होती है। बात करें महिंद्र जीवो 225 डीआई की तो यह बेहतर लिफ्टिंग क्षमता, स्टीयरिंग कंट्रोल और ब्रेकिंग सिस्टम में आगे है। इसकी वारंटी और सर्विस नेटवर्क भी इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनने हैं।Mahindra Jivo 225 Di Best of Which Type of Farmers (किन किसानों के लिए सबसे उपयुक्त है)
यह ट्रैक्टर खास तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग किसानों के लिए उपयुक्त है जो बागवानी, सब्जी खेती और सकरी जमीन पर कार्य करते हैं। इसकी कंपैक्ट डिजाइन और बेहतर पावर ट्रांसमिशन इसे किचन गार्डन और छोटे फॉर्म्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।Mahindra Jivo 225 Di Loan EMI and Finance Options (लोन ईएमआई और फाइनेंस विकल्प)
महिंद्र जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर को अगर आप किस्तों में खरीदना चाहते हैं तो ₹92,0020 रुपए के डाउन पेमेंट पर लगभग ₹3,68080 रुपए का लोन लिया जा सकता है। जो 15% ब्याज दर और 60 महीना की अवधि पर मासिक EMI ₹8,757 के आसपास बैठेगी। ब्याज दर डीलर की पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है।Mahindra Jivo 225 Di Booking Process and Dealership Info (बुकिंग प्रक्रिया और डीलर जानकारी)
महिंद्र जीवो 225 डीआई को आप नजदीकी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बैंक डिटेल के साथ एक छोटी अमाउंट जमा करने होती है। अधिकांश डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव की भी सुविधा उपलब्ध होती है।Important link (Brochure Official Site) महत्वपूर्ण लिंक (ब्रॉशर ऑफिशल साइट)
Mahindra Official WebsiteDownload Brochure 225 DI
एक टिप्पणी भेजें