Kubota NeoStar A211N New 2025 Model Review: कुबोटा कंपनी का NeoStar A211N ट्रैक्टर 2025 में नए अपडेट के साथ एक बार फिर बाजार में किसानों की पहली पसंद बनकर उभरा है यह 21 HP श्रेणी का मिनी ट्रैक्टर है, जो खास तौर पर छोटे खेतों, बागवानी, अंगूर या सब्जी की खेती जैसे कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दमदार और ईंधन की बचत करने वाला 1001 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो किफायती संचालन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसका कंपैक्ट डिजाइन और छोटे टर्निंग रेडिएशन की वजह से यह संकरे रास्तों और बागों में भी आसानी से काम करता है। कंपनी ने 2025 मॉडल में इसे नए फेंडर डिजाइन, बेहतर सीट कंफर्ट और शोर कम करने वाली तकनीक के साथ अपडेट किया है, जिससे यह ट्रैक्टर अब और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बन गया है। जिन किसानों को कम एचपी में दमदार माइलेज लो मेंटेनेंस और भरोसेमंद ब्रांड चाहिए उनके लिए है एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है।
Kubota NeoStar A211N Tractor 2025 Model Overview (NeoStar A211N ट्रैक्टर अवलोकन)
विशेषता | विवरण |
---|---|
ट्रैक्टर का नाम | Kubota NeoStar A211N |
एचपी कैटेगरी | 21 HP |
इंजन क्षमता | 1001 सीसी, 3 सिलेंडर |
PTO पावर | 15.4 HP |
ट्रांसमिशन | 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर |
क्लच | ड्राई सिंगल प्लेट |
ब्रेक्स | तेल इमरसेड ब्रेक्स |
स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
हाइड्रोलिक क्षमता | 750 किग्रा |
व्हील ड्राइव | 4WD |
टायर साइज (फ्रंट/रियर) | 7.00x12 / 8.30x20 |
वजन | 630 किग्रा |
व्हीलबेस | 1560 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 325 मिमी |
टर्निंग रेडियस | 2100 मिमी |
फ्यूल टैंक | 23 लीटर |
वारंटी | 5 वर्ष या 5000 घंटे |
कीमत (एक्स शोरूम) | ₹4.82 लाख से शुरू |
ऑन रोड कीमत | ₹5.10 - ₹5.40 लाख (लगभग) |
EMI (60 महीने के लिए) | ₹8,876 / महीना |
उपयुक्त उपयोग | बागवानी, सब्जी, अंगूर, ड्रिप फार्मिंग |
बुकिंग प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन डीलर के माध्यम से |
ऑफिशल वेबसाइट | kubota.co.in |
Kubota NeoStar A211N Engine Power and Specification (इंजन पावर और तकनीकी विशेषताएं)
Kubota NeoStar A211N एक शक्तिशाली 21 HP श्रेणी का कॉन्पैक्ट ट्रैक्टर है, जो खासतौर पर छोटे खेतों में बागवानी कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें तीन सिलेंडर वाला 1001 CC क्षमता का इंजन लगा हुआ है जो 2600 RPM की दर से चलता है और बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है जो की 58.3 न्यूटन मीटर है। इसकी इंजन कूलिंग लिक्विड आधारित है, जिससे यह लंबे समय तक गर्म हुए बिना काम कर सकता है। ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूलभरे इलाकों में भी बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसमें 15.4 PTO HP मिलती है जिससे कटाई, सिंचाई और रोटावेटर जैसे उपकरणों के लिए पर्याप्त ताकत मिलती है। इसका इनलाइन फ्यूल पंप इंजन की बचत और संतुलित रखते हुए इंजन की कार्य क्षमता को बढ़ता है।Kubota NeoStar A211N Transmission and Gear System (ट्रांसमिशन और गियर बॉक्स)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर में किसानों के लिए बेहतरीन ट्रांसमिशन व्यवस्था दी गई है जो खेतों में कुशलता से काम करने में मदद करती है। इसमें ड्राई सिंगल प्लेट क्लच लगाया गया है, जो क्लच ऑपरेशन को आसान और सटीक बनता है। इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे ऑपरेटर को विभिन्न प्रकार की जमीन और जरूरत के हिसाब से सही स्पीड चुनने की सुविधा मिलती है। इसकी फॉरवर्डिंग स्पीड 1.00 से 19.8 किलोमीटर घंटा तक जाती है, जो इसे बागवानी से लेकर छोटे खेतों तक के कामों में आदर्श बनती है। चाहे खेत जोतना हो या ट्राली खींचना हो, इसका ट्रांसमिशन सिस्टम हर कार्य में बेहतरीन संतुलन और दक्षता प्रदान करता है।Kubota NeoStar A211N Break and Steering (ब्रेकिंग और स्टेरिंग प्रकार)
Kubota NeoStar A211N मैं बेहतर कंट्रोल के लिए तेल इमरसेड ब्रेक दिए गए हैं, जो शानदार ग्रिफ और कम मेंटेनेंस के साथ लंबी लाइफ देते हैं। वहीं इसका मैन्युअल पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर को खेतों और बागवानी में आसानी से मोड़ने में मदद करता है। यह कॉम्बिनेशन हर दिन की खेती के काम को आसान और सुरक्षित बनता है।Kubota NeoStar A211N PTO Power and Hydraulics (पीटीओ पावर और हाइड्रोलिक क्षमता)
Kubota NeoStar A211N 15.4 हॉर्स पावर की PTO पॉवर मिलती है, जो खेती से जुड़े उपकरणों जैसे कि रोटावेटर और स्पेयर को कुशलता से चलाने में मदद करती है। इसके अलावा ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम तक है, जिससे भारी उपकरण भी आसानी से उठाया जा सकते हैं। इसमें दिया गया पोजीशन कंट्रोल और सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल बेहतर नियंत्रण और स्थिरता सुनिश्चित करता है, जिससे खेत में कार्य करना आसान और प्रभावी बनता है।Kubota NeoStar A211N Dimensions, Weight and Build Quality (डायमेंशन, वजन और निर्माण गुणवत्ता)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर का कुल वजन करीब 630 किलोग्राम है, जो ऐसे हल्के और कॉन्पैक्ट ट्रैक्टर की श्रेणी में रखता है। इसका व्हील बेस 1560 mm है, जो खेतों में स्थिरता और बैलेंस बनाये रखने में मदद करता है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2410 mm और चौड़ाई लगभग 1015 से 1105 mm तक है, जिससे यह छोटे व संकरे खेतों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 325 mm है, जो ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर बेहतर ग्राउंड कवरेज देती है। साथ ही इसका टर्निंग रेडिएशन 2100 mm है जिससे कम जगह में भी ट्रैक्टर को घुमाना आसान हो जाता है। निर्माण की दृष्टि से यह ट्रैक्टर मजबूत और टिकाऊ जापानी मटेरियल से बना है जो इसे लंबे समय तक चलने योग्य बनाता है।Kubota NeoStar A211N Fuel Tank Capacity and Mileage (फ्यूल टैंक क्षमता और माइलेज)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर में 23 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो छोटे और मीडियम कृषि कार्यों के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। इसका इंजन कम ईंधन में ज्यादा काम करने में सक्षम है, जिससे यह ट्रैक्टर ईंधन की बचत के साथ लंबे समय तक फील्ड पर काम कर सकता है। हल्के वजन और 21 एचपी पावर कैटेगरी के कारण यह ट्रैक्टर प्रति लीटर में अच्छी माइलेज प्रदान करता है जिससे किसानों को बार-बार डीजल करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। कुबोटा की फ्यूल एफिशिएंसी इसे छोटे किसानों के लिए एक लो रनिंग कॉस्ट विकल्प बनती है।Kubota NeoStar A211N Tyre Size and Ground Clearance (टायर साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस)
Kubota NeoStar A211N एक 4WD ट्रैक्टर है जो खेतों में बेहतर ट्रैक्शन और संतुलन देने में सक्षम है। इसके आगे के टायर साइज 7.00 * 12 और पीछे के टायर 8.30 * 20 है जो हर तरह की मिट्टी में बढ़िया पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह ट्रैक्टर 325 मिमी कि ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बिना अटके आसानी से चल सकता है। इसकी मजबूत बॉडी 1560 मिमी व्हीलबेस और लगभग 630 किलो वजन इसे कंपैक्ट लेकर भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। मोड़ों पर बेहतर नियंत्रण के लिए 2100 मिमी का टर्निंग रेडियस भी इसे खास बनाता है, जो इसे छोटे खेतों और बागवानी के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर बनता है।Kubota NeoStar A211N Warranty and Service Support (वारंटी और सर्विस सुविधा)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर में आपको 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी के साथ यह ट्रैक्टर मिलता है जो इसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन को दर्शाता है कंपनी की ओर से बिक्री के बाद सर्विस सपोर्ट भी बेहतर उपलब्ध कराया जाता है। जिससे ग्रहक किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान नजदीकी सर्विस सेंटर से आसानी से पा सके।Kubota NeoStar A211N Price and On Road Cost (कीमत और ऑन रोड प्राइस)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹4.82 लाख है। ऑन रोड प्राइस टैक्स इंश्योरेंस और अन्य शुल्कों के साथ बढ़कर ₹5.10 लाख से ₹5.40 लाख तक हो सकती है। यह ट्रैक्टर अपनी 21 HP कैटेगरी में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक किफायती विकल्प माना जाता है।Kubota NeoStar A211N User Experience and Comfort (ड्राइविंग अनुभव और सुविधा)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर का ड्राइविंग अनुभव छोटे किसानों के लिए काफी आरामदायक और संतुलित माना जाता है। इसका कांपैक्ट डिजाइन, पावर स्टीयरिंग और बेहतर सीट क्वालिटी लंबे समय तक खेत में काम करने के दौरान भी थकान नहीं होने देता। फोर व्हील होने से यह आसमान जमीन पर भी अच्छी पकड़ बना रखता है। इसकी गियर शिफ्ट स्मूथ है और टर्निंग रेडिएशन कम होने से छोटे खेतों में सकरी मेड़ों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है।Kubota NeoStar A211N Maintenance and Resale (मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू)
इस ट्रैक्टर का मेंटेनेंस सामान्य बहुत कम खर्च वाला माना जाता है कुबोटा कंपनी के सर्विस सेंटर अब ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं, जिससे सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता बड़ी है। इंजन क्वालिटी मजबूत होने के कारण यह ट्रैक्टर वर्षों तक बिना बड़ी मरम्मत के चल सकता है। साथ ही इसकी ब्रांड वैल्यू और कम प्रॉब्लम रेट के चलते सेकंड हैंड मॉडल में इसकी रीसेल वैल्यू भी काफी अच्छी है।Kubota NeoStar A211N Compare With Similar Tractors (अन्य ट्रैक्टरों से तुलना)
Kubota NeoStar A211N की तुलना अगर महिंद्रा युवराज 215 NXT स्वराज कोड जैसे ट्रैक्टरों से करें तो यह कई मामलों में आगे निकलता है इसमें इंजन पावर ज्यादा है, और फोर व्हील ड्राइव होने के कारण यह ट्रैक्टर न सिर्फ खेती बल्कि बागवानी और ट्रेलर उपयोग के लिए भी उपयुक्त है।Kubota NeoStar A211N Best of Which Type of Farmers (किन किसानों के लिए सबसे उपयुक्त है)
यह ट्रैक्टर खासतौर पर उन किसानों के लिए आदर्श विकल्प है जिनके पास दो एकड़ से 5 एकड़ तक जमीन है और जो बागवानी, सब्जी उत्पादन या पाली हाउस फार्मिंग करते हैं। इसकी कंपैक्ट साइज और हाइटेक पावर इसे संकरी जगहो और ड्रिप सिंचाई वाले खेतों में भी प्रभावी बनाती है। हल्का वजन और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस के चलते यह धान कपास और फल सब्जी वाली खेती के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।Kubota NeoStar A211N Loan EMI and Finance Options (लोन ईएमआई और फाइनेंस विकल्प)
Kubota NeoStar A211N ट्रैक्टर को आसान किस्तों पर खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की ओर से आकर्षक फाइनेंस विकल्प उपलब्ध है लगभग ₹4.66 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर यदि आप ₹93,280 की डाउन पेमेंट करते हैं तो ₹3.73 का लोन लिया जा सकता है। 15% ब्याज दर पर 60 महीने की अवधि के लिए EMI करीब ₹8,876 प्रतिमाह होगी आप अपनी जरूरत के अनुसार 12 से लेकर 84 महीने तक की लोन अवधि का विकल्प चुन सकते हैं।Kubota NeoStar A211N Booking Process and Dealership Info (बुकिंग प्रक्रिया और डीलर जानकारी)
अगर कुबोटा का यह ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग प्रक्रिया बेहद आसान है, ग्राहक अपने नजदीकी कुबोटा ट्रैक्टर डीलरशिप पर जाकर सीधे ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं या फिर कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बुकिंग के समय आपको ट्रैक्टर मॉडल जरूरत के अनुसार एसेसरीज और फाइनेंस विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है। भारत के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में कुबोटा के डीलर उपलब्ध है, आप अपने जिले में भी डीलर का पता कुबोटा इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर लगा सकते हैं।Important link (Brochure Official Site) महत्वपूर्ण लिंक (ब्रॉशर ऑफिशल साइट)
Kubota NeoStar A211N से जुड़ी सभी जानकारी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं यहां से आप इसका ऑफिशियल ब्रॉशर डाउनलोड कर सकते हैं और मॉडल की लेटेस्ट अपडेट, फाइनेंस विकल्प और वारंटी डिटेल्स भी जान सकते हैं:Kubota Official Website Brochure and Details
एक टिप्पणी भेजें