Sonalika Di 745 III Sikander: सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर किसानों के लिए एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प है, जो खासतौर पर भारतीय खेती की खास जरूरतों को ध्यान मे रखकर बनाया गया। आपको बात दें की यह ट्रैक्टर अपनी टिकाऊ बनावट, बेहतरीन इंजन पावर और आधुनिक तकनीक के साथ मधप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे राज्यों मे किसानों की पहली पसंद बन चुका है। इसका इंजन डिजाइन और फीचर्स इसे रोजाना के खेती बाड़ी के कार्यों के लिए बेहतर प्रदर्शन देने वाला उपकरण बनाते हैं।
Sonalika Di 745 III Sikander फीचर्स के बारें में:
सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर का दमदार इंजन दिया गया है, जो 205 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है वही इस ट्रैक्टर का 8 फॉरवर्ड 2 रिवर्स और 16 फॉरवर्ड 4 रिवर्स गियर बॉक्स ऑफ़रेटिंग को स्मूद और आसान बनाता हैं। साथ ही साइड शिफ्ट गियर बॉक्स के करण इस सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में गियर बदलना आसान और आराम दायक होता हैं। 24.92 किमी प्रति घंटे की गति से यह ट्रैक्टर लंबी दूरी के कार्यों लिए उपयुक्त है। आपको बात दें की इस ट्रैक्टर में मकेनिकल और पावर स्टीयरिंग विकल्प उपलब्ध है, जो ड्राइविंग मे लचीलापन देते हैं। वही इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, जिससे भारी कृषि उपकरण जैसे रोटावेटर, थ्रेसर और सीड ड्रिल आसानी से उठाए जा सकते है। वही इसके अलावा इस सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में मजबूत ब्रेक सिस्टम और बेहतर टायर साइज इसे खेती में स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करते है।
Sonalika Di 745 III Sikander Price कीमत:
सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर के विभिन्न वैरिएंट की कीमत इस 2025 में 6 लाख 99 हजार से 7 लाख 43 हजार एक्स शोरूम है और इस प्राइस में आपके RTO, बीमा आदि भी शामिल नहीं है। यह अलग - अलग वैरिएंट्स जैसे 2WD Sikander-MS, Sikander-PS, Sikander DLX और Sikander DLX-PS में स्टीयरिंग, क्लच और टायर साइज़ के हिसाब से प्राइस विशेष में भिन्नताए रहेंगी। किसान अपने बजट और काम के हिसाब से सही मॉडल का चुनाव कर सकतें है।
Sonalika Di 745 III Sikander की तुलना:
सोनालिक Di 745 III सिकंदर ट्रैक्टर की तुलना मुख रूप से इसी के सिगमेंट में Mahindra 575 DI XP Plus, Swaraj 744 XT, New Holland 3600 TX Super Heritage Edition से होती है आपको बात दें की इस जैसे ट्रैक्टरों में एडवांस टेक्नॉलजी जरूर मिलती है। लेकिन उनकी कीमत सोनालिक ट्रैक्टर से कहीं अधिक ज्यादा होती है और लिफ्टिंग क्षमता भी कम होती है। ऐसे मे किसानों के लिए सोनालिक ट्रैक्टर अधिक भरोसेमंद और वजट में रहने वाला ट्रैक्टर बन जाता है।
एक टिप्पणी भेजें