Mahindra Tractor Price in India 2025: भारत में Mahindra Tractor सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांडों मे से एक है महिंद्रा के ट्रैक्टर सालों से भारतीय किसानों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है चाहे वह महिंद्रा का 265 DI XP Plus हो, चाहे महिंदा 475 DI XP Plus और चाहे महिंद्रा 575 DI XP Plus हो यह ट्रैक्टर दसको से भारतीय किसानों की पहली पसंद रहे है। ऐसे मे अगर आप भी ऐसे किसान है जो खेती बाड़ी के लिए इस 2025 मे अच्छे प्राइस मे बजट फ़्रेंडली और दमदार ट्रैक्टर की तलाश कर रहे है तो यहाँ हम आपके लिए महिंदा ट्रैक्टर के द्वारा लॉन्च की गई नई प्राइस लिस्ट 2025 लेकर आए है। आपको बात दें की यह लिस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है इस लिस्ट मे महिंद्रा के सभी 2025 के ट्रैक्टर की नई प्राइस लिस्ट दी गई है इस लिस्ट को देखकर आप अपने बजट के अनुसार महिंद्रा का एक दमदार ट्रैक्टर का चुनाव आसानी से कर सकते है।
Mahindra Tractor Price 2025 – नई प्राइस लिस्ट (Ex-Showroom)
यहाँ महिंद्रा के सभी ट्रैक्टर की नई प्राइस लिस्ट 2025 की दी गई है यह प्राइस लिस्ट राज्य और डीलर के अनुसार थोड़ी बहुत अलग हो सकती है।Mahindra Yuvraj 215 NXT (15 HP) Price – ₹3.29 लाख से ₹3.50 लाख: यह ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए उपयुक्त है, खासकर बागवानी और हल्के कार्यों में। इसका कॉम्पैक्ट आकार और अच्छा माइलेज इसे किफायती बनाता है।
Mahindra 265 DI XP Plus (33 HP) Price – ₹4.95 लाख से ₹5.20 लाख: यह ट्रैक्टर हल्की से मध्यम खेती के कार्यों के लिए एकदम सही है। डीज़ल की बचत करता है और टिकाऊ प्रदर्शन देता है।
Mahindra 275 DI TU XP Plus (39 HP) Price – ₹6.20 लाख: यह ट्रैक्टर मल्टीपरपज़ है और खेत के सभी सामान्य कार्यों के लिए फिट बैठता है। पावरफुल इंजन और XP Plus टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Mahindra 475 DI XP Plus (44 HP) Price – ₹7.00 लाख से ₹7.32 लाख: यह ट्रैक्टर बड़ी जोतों और भारी कार्यों के लिए बेहतर विकल्प है। यह लंबी अवधि तक काम करने के लिए मजबूत तकनीक से लैस है।
Mahindra 575 DI XP Plus (47 HP) Price – ₹7.38 लाख से ₹7.77 लाख: यह ट्रैक्टर पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर ट्रैक्शन के लिए जाना जाता है। यह खेती के साथ-साथ व्यवसायिक उपयोग के लिए भी उपयुक्त है।
Mahindra Arjun 555 DI (49.3 HP) Price – ₹8.34 लाख से ₹8.61 लाख: यह ट्रैक्टर मजबूत इंजन, बेहतर ड्राइविंग सुविधा और भारी लोड उठाने की क्षमता के साथ आता है। यह बड़ी खेती के लिए उपयुक्त है।
Mahindra Arjun 605 DI-i 2WD (57 HP) Price – ₹9.36 लाख से ₹9.57 लाख: यह हाई HP वाला ट्रैक्टर है जो भारी खेती उपकरणों को आसानी से खींचता है। इसकी परफॉर्मेंस कमाल की है और आरामदायक सीट के साथ आता है।
Mahindra ARJUN NOVO 605 DI–i-4WD (55 HP) Price – ₹10.64 लाख से ₹11.39 लाख: यह 4WD ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और हर प्रकार की मिट्टी में काम करने में सक्षम है। यह ज्यादा पावर और संतुलन देता है।
Mahindra NOVO 755 DI 4WD (74 HP) Price – ₹13.32 लाख से ₹13.96 लाख: यह महिंद्रा का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो बड़े खेतों और भारी औजारों के संचालन में बेमिसाल प्रदर्शन करता है। इसमें हाई टॉर्क और स्मार्ट हाइड्रोलिक सिस्टम है।
2025 के टॉप सेलिंग Mahindra Tractor
यहाँ महिंद्रा के पॉपुलर एवं टॉप सेलिंग ट्रैक्टर के बारें मे बताया गया है।- Mahindra 575 DI XP Plus (47 HP)
- Mahindra 475 DI XP Plus (44 HP)
- Mahindra 275 DI TU XP Plus (39 HP)
- Mahindra Arjun 555 DI (49.3 HP)
- Mahindra Arjun Novo 605 DI-i 957 HP)
महिंद्रा ने अप्रैल 2025 मे कुल 38,516 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8% ज्यादा है। यह दिखाता है कि महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों के बीच आज भी सबसे अधिक भरोसेमंद ब्रांड बना हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें